फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच 10 मार्च को खुलेगा मतों का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विधानसभा चुनाव के बाद जिला प्रशासन द्वारा दस मार्च को होने वाली मतगणना की तैयारी मंगलवार से शुरू कर दी गई। मतों की गिनती के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। इसके अलावा आरओ का एक और टेबल लगाया जाएगा। चारों विधानसभा की एक साथ मतगणना शुरू होगी। इसके साथ ही पोस्टल बैलेट की भी गिनती की जाएगी। पोस्टल वैलेट की गिनती पहले होगी, जिसे आरओ टेबल पर गिना जाएगा। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम में कैद मतों को गिना जाएगा। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये है।
विज्ञापन

जनपद के चारों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गिनती दस मार्च को नवीन मंडी में होगी। इसके लिए कुल 76 मतगणना टीमों में शामिल 304 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मतगणना के लिए अभिकर्ताओं की नियुक्ति के लिए प्रत्याशियों को आवेदन करना होगा। वहीं मतगणना एजेंट की सूची आरओ के समक्ष एक दिन पहले ही प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद एजेंट को पास जारी किए जाएंगे।
प्रत्येक टेबल पर प्रत्याशी अपना एक एजेंट नियुक्त कर सकता है। मतगणना के लिए सुबह आठ बजे ईवीएम को स्ट्रांग रूम से निकालकर सील खोली जाएगी। इस दौरान पारदर्शिता के लिए अभिकर्ता मौजूद रह सकते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर टेबल के चारों तरफ बैरिकेडिंग व जाली लगाई जाएगी। एजेंट जाली के बाहर से मतगणना को देख सकेंगे। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि मतगणना की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मतगणना स्थल के अंदर सिर्फ पास वाले लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। पूरी प्रकिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतगणना स्थल पर पेयजल, सफाई, बिजली आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें