फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में पंखे से लटकता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के चतुर्भुजपुर स्थित एक घर में बृहस्पतिवार की शाम एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे सहारे लटकता मिला। घटना के वक्त किशोर घर पर अकेला था। घर पहुंचे मां और भाई के होश उड़ गये। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की। वहीं परिवार वालों ने किशोर की हत्या व घर में चोरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से मिर्जापुर जिले के डोहरी क्षेत्र के रहने वाले चंद्रबली गोंड सेना में हैं और मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुुुर्भुजपुर में मकान बनाकर पांच साल से परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे थे। चंद्रबली की जयपुर में तैनाती के कारण चतुर्भुजपुर स्थित मकान में उनकी पत्नी कंचन अपने दो पुत्रों आशीष (18) व मनीष (17) के साथ रहती थी। बुधवार की शाम कंचन अपने बड़े पुत्र आशीष के साथ बलुआ थाना क्षेत्र के सिकरौना गांव स्थित अपने मायके आ गई थी। इसके चलते मनीष घर पर अकेला ही था। किशोर की मां व भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम जब घर पहुंचे तो देखा कि कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ है और मनीष का शव घर के दूसरे कमरे में पंखे से लटका हुआ है। मनीष के शव को पंखे लटका देख मां व भाई के होश उड़ गये। पुत्र की मौत पर मां दहाड़े मारकर रोने लगी। तभी पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गये और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी सीओ रामवीर सिंह, मुगलसराय कोवताली प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय, एसआई विपिन सिंह फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गये। इस संबंध में प्रभारी सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि शव को फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को एकत्र कर आगे की कार्रवाई में लग गई है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता लग सकेगा।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित एक मकान में बृहस्पतिवार को मनीष नामक किशोर का शव लटका हुआ मिला था। परिवार वालों के अनुसार घर में सामान बिखरे होने के साथ ही उसका मोबाइल गायब है। जबकि बुधवार की शाम सात बजे तक मनीष से उसकी मां की बात मोबाइल से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें