फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या, विद्यालय में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी पर मौजूद अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय देवरी के नव निर्मित परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह 10 वर्षीय किशोरी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देखने से अनुमान लगाया गया कि बालिका के संग दुराचार कर उसकी हत्या की गई है। हांलाकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोरी बुधवार की शाम से लापता थी। परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कही पता नहीं चला। इसबीच बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी की लाश पहाड़ी पर नव निर्मित विद्यालय भवन में मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोरी के शरीर पर कई जगह रॉड से जले के निशान थे। मानों उसे गर्म रॉड से दागा गया हो। ग्रामीणों का आरोप है कि बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अधौरा थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेने का प्रयास की। लेकिन परिजनों के हंगामा करने के कारण सफल नहीं हुई। बाद सूचना मिलने पर एसडीपीओ भभुआ सुनीता कुमारी मौके पर पहुंची, उनके प्रयास से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सुनीता कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें