फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने जा रहे किशोर की ट्रक के धक्के से मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा थाना क्षेत्र के सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर औरइया गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत गंभीर है। पिता बेटे को इंटरमीडिएट की परीक्षा दिलाने ले जा रहा था। किशोर की मौत से पूरे परिवार मे कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

चिल्हारी गांव निवासी ऋतुराज उपाध्याय (17) इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके बोर्ड परीक्षा का सेंटर बरहनी स्थित कॉलेज में पड़ा है। सोमवार की सुबह उसक पिता शैलेंद्र उर्फ रिंकू उपाध्याय (42) बाइक से उसे परीक्षा दिलाने जा रहे थे। अभी वे औरइया गांव के समीप पहुंचे थे कि सैयदराजा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे पिता पुत्र दोनों नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देख प्रारंभिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान ऋतुराज की मौत हो गई। वहीं पिता शैलेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। मां नीलम तो बेटे की मौत और पति की हालत गंभीर होने की सूचना पर बेसुध हो गई। छोटे भाई चंदन का रो -रो कर हाल बेहाल हो गया। वहीं पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें