फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार्च माह में गर्मी ने 122 वर्षों का तोड़ा रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्य कृषि मौसम केंद्र के आंकड़े बताते हैं कि जिले में विगत मार्च पिछले 122 वर्षों में सबसे अधिक गर्म गुजरा है। वहीं वर्तमान में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। सूरज की तीखी किरण से सभी परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च माह की तरह अप्रैल का महीना भी सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान औसत वर्षा भी सामान्य से कम होने का पूरा अनुमान है।
विज्ञापन

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बीते मार्च माह में शीत ऋतु से ग्रीष्म ऋतु में मौसम का प्रवेश हुआ। इसके साथ ही तापमान में वृद्धि आरंभ हो गई पर पश्चिमी विक्षोभों की अनुपस्थिति, शुष्क व गर्म पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से मार्च के दूसरे पखवारे के दौरान गर्मी में तेजी से वृद्धि हुई। जनपद में अधिकतम तापमान सामान्य औसत से काफी ऊपर चला गया। औसत अधिकतम तापमान के लिहाज से मार्च महीना 122 सालों में सबसे गर्म रहा। कहा कि गर्मी को देखते हुए लोग जरूरी कामकाज से ही बाहर निकलें। दोपहर के वक्त घरों में रहें। तेज धूप व लू से बचने के लिए अपने पूरे शरीर को अच्छी तरह से ढक कर ही बाहर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें