फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरही में शामिल होने जा रहे किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव में बृहस्पतिवार को रेलवे लाइन किनारे 13 वर्षीय छात्र की डाउन में आ रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बगैर देर शाम को शव का अंतिम संस्कार के लिये बलुआ घाट ले गये। किशोर की मौत को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

पौरा गांव में रेलवे लाइन किनारे किसी परिवार में तेरही का कार्यक्रम चल रहा था। जहां गांव के लोग तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहे थे। इसी दौरान बहादुर विश्वकर्मा पुत्र सोनू विश्वकर्मा भी तेरही कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहा था। अचानक डाउन लाइन में जमनिया की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन की धक्के से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलने पर परिजन भी दहाड़ मारकर मौके पर पहुंचकर जोर जोर से रोने लगे। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ग्रामीण और ग्राम प्रधान के सहयोग से बलुआ घाट पर दाह संस्कार किया। इस बाबत कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें