फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान करते समय गंगा में डूबा किशोर, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली के कुंडा खुर्द गांव में साथियों के साथ गंगा स्नान करते पीडीडीयू नगर के पराहूपुर निवासी किशोर डूब गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय मल्लाहों और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुट गई। किशोर के डूबने से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। देर शाम तक किशोर का पता नहीं चला।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के विकास नगर पराहूपुर निवासी बिट्टू शर्मा (14) अपने दादा शंकर शर्मा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। उसके पिता जितेन्द्र शर्मा कुदरा बिहार में रहते हैं। वहां वे मैकेनिक का काम करते हैं। रविवार की सुबह साढ़े दस बजे बिट्टू अपनी मां को बाइक से बाइपास पर छोड़ने गया था। उसकी मां शीला देवी चेनारी कुदरा बिहार अपने माइके जा रही थी। मां को बस पर बैठाकर वह वापस आया। इसके बाद अपने तीन चार साथियों के साथ कुंडा खुर्द चला गया। दोपहर में एक बजे गंगा किनारे बाइक खड़ी की और गंगा में नहाने के लिए उतर पड़ा। बिट्टू के गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके साथ डर गए और शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले। इस बीच ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने बरामद कपड़ा को बिट्टू का बताया। इसके बाद किशोर की तलाश शुरू की गई। बाद में पुलिस ने बलुआ से गोताखोरों को बुलाया लेकिन देर शाम तक बिट्टू का पता नहीं चला। वहीं सूचना के बाद भी एनडीआरएफ के न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजी थी। इस संबंध में कोतवाल राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि गंगा में डूबे किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें