फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ झंखाड़ से पटी हेतिमपुर फीडर, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चंद्रप्रभा नदी के मुजफ्फरपुर बीयर से निकली हेतिमपुर फीडर की साफ-सफाई न होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे नाराज होकर रविवार को किसानों ने फीडर के समीप प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खेतों तक पानी नहीं पहुंचाई गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

चंद्रप्रभा नदी में मुजफ्फरपुर बीयर से संचालित हेतिमपुर फीडर कि लंब समय से साफ सफाई नहीं हुई है। इसके कारण माइनर में झाड़ झंकार पट गया है। इस वजह से किसानों को सिंचाई का पानी नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने कई बार सिंचाई विभाग के अधिकरियों से शिकायत की। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने हेतिमपुर फीडर के समीप प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि माइनर की सफाई सिर्फ कागजों पर हो रही है। इसके कारण माइनर झाड़ झंखाड़ से पटे हैं और रोपाई से लेकर अब तक पानी न पहुंचने से धान की कीमती फसल को सूखने लगी है। किसान नेता वीरेंद्र पाल ने बताया कि फीडर पर दूबेपूर माफी, हेतिमपुर, पचफेड़िया, ढोलकिया पर सहित आधा दर्जन गांवों के खेतों की सिंचाई होती है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अधिशासी अभियंता से बात कर कल तक सफाई का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त किया गया। प्रदर्शन करने वालों में सुदामा यादव, रामकृष्ण पटेल, बबलू कुशवाहा, रामचंद्र यादव, प्यारे लाल भारती, सच्चिदानंद दुबे, राजेश प्रधान, रिंकू, जोखन, कमलेश, विजई, गुलाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें