सैयदराजा। क्षेत्र के बरठी कमरौर गांव में शनिवार की शाम साढे पांच बजे काजल (13) पुत्री बृजेश सिंह घर के छत की कुंडी के सहारे फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसका पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाहै।
गांव निवासी काजल वाराणसी में निजी विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। एक सप्ताह पूर्व वह बिहार के दुुर्गावती भेरिया गांव स्थित अपने ननिहाल गई थी। शनिवार की सुबह काजल अपने नाना हरवंश सिंह के साथ वापस लौटी थी। शाम के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच काजल अपने कमरे में गई और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक काजल के बाहर न निकलने पर परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो कॉजल रस्सी के फंदे के सहारे लटक रही थी। आनन फानन परिवार वाले दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे और काजल को फंदे से उतारा। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई।