फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्लों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं शिक्षक- कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्कूलों को बंद होने की वजह से बच्चो की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक मोहल्लों में जाकर बच्चों को पढ़ाएं। यह निर्देश कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल ने बरहनी ब्लाक के बगहीं कुंभापुर में आयोजित जनचौपाल में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी एवं जिले के नोडल अधिकारी दीपक अग्रवाल शनिवार को बरहनी विकास खंड के बगही कुंभापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में जन चैपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन

जनचौपाल में कमिश्नर ने सीएमओ डॉ.आरके मिश्रा को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जुड़े अस्पतालों की सूची भी लाभार्थियों को दिया जाए। इससे उन्हें इलाज कराने की सहूलियत हो। छोटे बच्चों के परिवारों को राशन वितरण की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ली। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना में कितने आवास बन गए हैं इसकी जानकारी ली साथ ही पात्र चिह्नित परिवार को आवास योजना से लाभान्वित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। आयुक्त ने गांव के बुजुर्ग पात्र व्यक्तियों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को कहा। इसी प्रकार जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं दिव्यांग अधिकारी को गांव में सर्वे कराकर निराश्रित विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से वंचित व्यक्तियों का आनलाइन फार्म भरकर पात्रों को पेंशन योजना से लाभान्वित करने को कहा। इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी अमित कुमार, सीडीओ अजितेंद्र नारायण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें