फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस सूत्री मांगों के समर्थन में प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीईओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को जिले के विभिन्न ब्लाकों में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया और ब्लाक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली, वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने दस सूत्री मांगों के समर्थन में ब्लाक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर बीईओ राकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण और आउट सोर्सिंग पर रोक लगाने की मांग की। छठें वेतन की विसंगतियों को दूर करते हुए शत प्रतिशत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान देने की भी मांग की। इस मौके पर नियाज अहमद, दिनेशचंद्र, शेषधर तिवारी, अमरेश तिवारी, विनोद कुमार, गोविंद तिवारी, तबस्सुम, रंजना राय, रमाकांत त्रिपाठी, इंद्रदेव, सुशील तिवारी, दिनेशचंद्र तिवारी, रवि सिंह, दुर्गेश रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रदर्शन किया और बीईओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अच्युतानंद त्रिपाठी, कन्हैयालाल गुप्ता, सुरेश सोनकर,यादवेंद्र रावत, राजेश पांडेय, संतोष त्रिपाठी, कृष्णकांत तिवारी, अनिल कुमार, विवेक जायसवाल, प्रदीप दूबे, विमला देवी, उषा सिंह, वर्षा सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें