फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में अव्यवस्था पर प्रदर्शन 

Fri, 18 Dec 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के अलीनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर तमाम अव्यवस्थाओं के खिलाफ महिला शिक्षकों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
महिला शिक्षकों ने बताया कि स्कूल की बाउंड्री की ऊंचाई कम है। इससे आए दिन आवारा लड़के स्कूल में पहुंच जाते हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। इससे घंटों अफरा तफरी मची रही।

यही नहीं आए दिन ग्रामीण स्कूल पहुंच कर गंदगी कर रहे हैं। कई बार इसकी सुरक्षा के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से भी गुहार लगाई गई लेकिन उन्होंने भी सहायता से हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभासद ने भी ध्यान नहीं दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका अफसाना बेगम, संगीता तिवारी, संध्या जायसवाल, मधुलिका रंजन अनिता यादव, मीना देवी, लाखा देवी आदि रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें