फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के पति पर किया हमला

Fri, 18 Dec 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मढ़िया गांव में चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने प्रधानी का चुनाव लड़े प्रत्याशी के पति को बुधवार की रात मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं उसे मरा हुआ जानकर हमलावरों ने गांव से एक किलोमीटर दूर सिवान में फेंक दिया। सुबह अचेतावस्था में गांव वालों ने देखा तो परिवार वालों को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। हालांकि देर शाम तक किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही हुआ था।


मढ़िया गांव निवासी मंगल मौर्य (40) ने अपनी पत्नी को प्रधानी का चुनाव लड़वाया था। बाद में अपनी स्थिति खराब देख उसने दूसरे प्रत्याशी को समर्थन दे दिया और वह जीत गया।
विज्ञापन


मंगल के अनुसार जीत से विपक्षी बौखला गए। बुधवार की रात वह गांव के एक युवक के साथ गांव के बाहर दुकान पर नाश्ता पानी करने गया था। वह घर लौट रहा था, इसी बीच आधा दर्जन लोगों ने उसे छेंक लिया और पिटाई शुरू कर दी। जब वह अधमरा हो गया तो उसे मृत जानकर हमलावरों ने उसे गांव से एक किलोमीटर सिवान में ले जाकर फेंक दिया।

गुरुवार की सुबह कुछ लोग सिवान की तरफ गए तो उसे देख कर शोर मचाया। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया और चौकी पर तहरीर दी। तहरीर लेकर चौकी इंचार्ज राणा प्रताप गांव में पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। राणा प्रताप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें