बच्चों को अच्छे प्रदर्शन का सिखाया तरीका
वर्ष 2008 में प्रमोशन के बाद उनकी नियुक्ति पूर्व माध्यमिक विद्यालय जलीलपुर (पड़ाव) में हुई। जहां उन्होंने आठ वर्षों तक अध्यापन कर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। वर्ष 2016 में उनका स्थानांतरण वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया में हुआ। 2022 से वे इस विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक हैं।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 400 के लगभग छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट और गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था का प्रबंध सुनिश्चित करने में उनका योगदान रहा। इनके कार्यकाल में पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया के छात्राओं ने कई छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रभारी प्रधानाध्यापक के कार्यकाल के दौरान उन्होंने वर्ष 1917 में निर्मित विद्यालय के जर्जर भवन और बरामदे की मरम्मत क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य और चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव से आग्रह करके कराई और प्रयास कर पूरे परिसर को नया लुक प्रदान किया।
पुरस्कार के लिए चयनित होने पर हर्ष
चकिया नगर के वार्ड नंबर एक इंदिरा नगर स्थित उच्च जूनियर हाई स्कूल व पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीना राय को राज्य शिक्षक अवाॅर्ड के लिए चयनित होने पर बीईओ रामटहल ने बधाई दी और कहा कि राज्य शिक्षक अवाॅर्ड विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को कुशल कार्य प्रणाली के कारण मिल रहा है। वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने मीना राय का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बाबूलाल, अनिल यादव, वेदप्रकाश सिंह, नरेश कुमार रहे।