फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में 20 दिनों से भरा पानी: 775 में से 283 बच्चे नहीं आ रहे पढ़ने, बारिश व सीवर जाम से बढ़ी समस्याएं

Thu, 05 Sep 2024 05:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली के दुलहीपुर स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी और सीवर जाम की समस्या लगभग 20 दिन से लगा हुआ है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
स्कूल में लगे पानी के बीच होकर जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के नियामताबाद विकासखंड के दुलहीपुर स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में पिछले 20 दिनों से बारिश का पानी और आसपास के घरों का सीवर जमा है। स्कूल के बाहर गेट पर 60 मीटर से ज्यादा और अंदर पूरे परिसर में घुटने पर पानी जमा है।

विज्ञापन


स्थिति यह है कि बदबू और पानी की वजह से स्कूल में पंजीकृत 775  में से 283 बच्चे पढ़ने नहीं आ रहे हैं। रोजाना कोई न कोई बच्चा गंदे पानी में फिसलकर गिर जाता है। गंदे पानी से स्कूल में दिन में ही मच्छर काटते हैं। विडंबना यह है कि यह समस्या आज की नहीं बल्कि पिछले सात सालों से है।

बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल में पानी निकासी  की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इस स्कूल मे एक दर्जन से अधिक गांवों से 775 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। इससे बच्चों और शिक्षकों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में लगे पानी के बीच होकर जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
समस्या का समाधान कराने की मांग
अभिभावक बताते हैं कि स्कूल तक मार्ग बनवाने, स्कूल में मिट्टी का भराव कराने की मांग क्षेत्रीय विधायक से भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार ने बताया कि 29 अगस्त को जिलाधिकारी को पत्र भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। 

इस समस्या को लेकर विभागीय अफसरों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्यालय मे पानी होने के कारण 775 बच्चों में से मात्र 492 ही आ रहे हैं। 283 बच्चे बदबू और गंदे पानी की वजह से पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं। 



प्रधानाचार्य ने बताया कि समस्या पिछले सात सालों से भी ज्यादा समय की है। इस मामले में अब तक सैकड़ों बार नेताओं और संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया। लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका है।

बोले अधिकारी
जल्द ही निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।  ग्राम निधि में ग्राम प्रधानों को स्कूलों में कार्य कराने का अधिकार है। इससे वे मरम्मत कार्य समेत मिट्टी भराव आदि कार्य भी करवा सकते हैं। - शरदचंद्र शुक्ल, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें