फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सिखाए आपदा प्रबंधन का गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। दो मंजिला भवन में अचानक आग लग गई। उसमें फंसी छात्रा को स्ट्रेचर के माध्यम से उतारकर उसकी जान बचाई गई। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह की देखरेख में मंगलवार को बापू बालिका इंटर कॉलेज सदलपुरा में आयोजित कार्यशाला में छात्राओं को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

फायर स्टेशन प्रभारी मुन्नी की देख रेख में टीम लीडर नरेंद्र सिंह ने छात्राओं केे आग के प्रकार, आग लगने पर किए जाने वाले व्यवहार और आग बुझाने के तरीके बताए। इसी तरह भूकंप, बाढ़ सहित अन्य आपदा के समय किसी तरह स्थिति पर काबू किया जा सकता है। इसका प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को आग लगने, भूकंप, बाढ़ सहित अन्य आपदा में आनन फानन बिल्डिंग खाली करने, ऊंचाई के कमरे में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू करने के बारे में बचाव करके दिखाया। उन्होंने दो मिनट में भवन खाली कराकर सुरक्षित स्थान पर सभी छात्राओं को एकत्र किया। इसके बाद घायल छात्रा को स्ट्रेचर चेयरनाट के माध्यम से दूसरी मंजिल से नीचे उतारा और प्राथमिक उपचार किया। उसे अस्पताल भेजा गया। छात्राओं को बताया गया कि गैस, बिजली के शार्ट सर्किट और चूल्हे की चिंगारी से निकली आग, पेट्रोलियम की आग के प्रकार अलग अलग होते हैं। इन्हें बुझाने के तरीके भी अलग होते हैं। कहा कि आग लगने पर जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचेगा, उससे पहले छात्राएं स्वयं के प्रयास से आग के फैलाव को रोक सकती हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य शकुंतला देवी, स्टाफ कुंभज पांडेय, राजेश सिंह, किरण विश्वकर्मा, प्रवीण पांडेय, राजेश विश्वकर्मा, तनवीर अहमद, रविकांत मिश्र, फायर ब्रिगेड से चालक चितरंजन पाठक, फायरमैन जितेंद्र कुमार, हसन रज्जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें