आइडिया स्पोर्टिंग क्लब चंदासी के तत्वावधान में खेले गये मुगलसराय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच टारगेट स्पोर्टिंग क्लब और कार्यकर्ता स्पोर्टिंग क्लब के बीच शनिवार को हुआ।जिसमें टारगेट क्लब ने जीत दर्ज कर कप पर कब्जा किया। खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सकलडीहा विधायक सुशील सिंह ने पुरस्कार वितरित किया।
टारगेट स्पोर्टिंग क्लब के कप्तान लालबाबू चौहान ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में 74 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी कार्यकर्ता स्पोर्टिंग क्लब की टीम 38 रन पर आल आउट हो गई। टारगेट स्पोर्टिंग क्लब की टीम ने 36 रन से जीत दर्ज किया।मैन आफ़ दी मैच टारगेट स्पोर्टिंग क्लब के विनोद को मिला। जिन्होंने 14रन बनाए और 4 बहुमूल्य विकेट भी लिए। मैन आफ़ दी सीरीज कार्यकर्ता टीम के सोनू को मिला।इस अवसर पर विधायक ने कहा की हमें खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए,जीत हार तो लगी रहती है। इस मौके पर डॉ.विश्वनाथ चौहान,भुनेश्वर चौहान,शशिकांत,अशोक,सोनू पांडेय,विकास,जितेंद्र उपस्थित रहे।