फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई स्पीड ट्रेन के लिए किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर/पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से हावड़ा तक हाई स्पीड रेल परियोजना जिले में गंगा के तटवर्ती इलाकों से होकर गुजरेगी। इसके लिए सोमवार को अधिकारियों की टीम ने दुलहीपुर इलाके के विभिन्न गांवों में सर्वे किया और किसानों से भूमि अधिग्रहण के बारे में चर्चा की। यही नहीं, आरडीएस मशीन से रेलवे लाइन बिछाने के लिए नमी, भूमि में कंपन और भार क्षमता आदि की जांच की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट हाई स्पीड ट्रेन परियोजना पर काम शुरू हो गया है। वाराणसी से कोलकाता तक 760 किमी लंबी परियोजना के लिए सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए नई रेलवे लाइन बिछाई जाएगी और इस पर ढाई सौ किमी की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ेंगी। वाराणसी में गंगा के तटवर्ती इलाके से होते हुए हावड़ा तक जाएगी। नेशनल हाईस्पीड रेल कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी सर्वे कर रहे हैं। इसके बाद भूमि अधिग्रहण और मुआवजा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
सोमवार को परियोजना मैनेजर रोहित पांडेय के नेतृत्व में टीम आरडीएस मशीन के साथ बहादुरपुर गांव पहुंची। मशीन से नमी, भूमि में कंपन, भार क्षमता आदि की जांच की। टीम ने बताया कि कुंडाकला, कुंडा खुर्द, शकूराबाद, शिवाला होते हुए डेहरी आनसोन होते हुए हावड़ा तक रेलवे लाइन बिछाई जाएगी। वहीं ग्रामीणों से बातचीत की। इस कुंडाकला के अनिल सिंह चौहान, धन्नो प्रसाद, डॉ. बलराम, रुखसार अहमद, अयूब अहमद आदि ने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा मिलना चाहिए। मैनेजर रोहित पांडेय ने बताया कि सर्वे के बाद रिपोर्ट कारपोरेशन को भेजी जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहले चरण में वाराणसी से हावड़ा तक प्रत्येक गांव में सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें