सरकारी राशन को बेचने जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ा था
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के कोदोचक डवरी कला के कोटेदार द्वारा सरकारी राशन बेचने के मामले में बुधवार की आपूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने कार्रवाई की। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही कोटेदार की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
बबुरी थाना क्षेत्र के कोदोचक के कोटेदार द्वारा रात के समय सरकारी राशन को एक मैजिक में लादकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। जिसे ग्रामीणों द्वारा पकड़कर लिया गया और काफी हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने राशन को अपने पास रखवा लिया था। इधर, मौके पर पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा कोटेदार के राशन की जांच की जांच की गयी तो राशन कम मिला।
जिसे लेकर संबंधित कोटेदार के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराया गया। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान कोटेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। कोटेदार द्वारा गबन किया गया राशन प्रशासन द्वारा वसूला जायेगा। डवरी कला गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान किसी दुकान से अटैच कराकर फिलहाल किसी तरह राशन का वितरण कराया जायेगा। जिससे कार्ड धारकों को आसानी से उनका राशन मिल सके।