‘चंदौली महोत्सव’ का रविवार की देर रात भव्य अंदाज में समापन हुआ। देर शाम
शुरू हुए कार्यक्रम में साबरी बंधु खास आकर्षण रहे। दोनों गायकों ने सूफी
अंदाज की कव्वालियों से लोगों का दिल जीत लिया।
हालांकि बारिश के कारण कार्यक्रम को समय से पहले ही रोक देना पड़ा।
कथक,
सितारवादन व कव्वाली सुनने के लिए पंडाल में काफी भीड़ जुटी रही। महोत्सव
के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मैहर घराने से हुआ।
दौरान
कुमार सारंग ने संतूर वादन की प्रस्तुति की, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो
गए। इसके बाद बनारस घराने ने अपनी उपस्थिति दर्शायी। इस घराने के हार्दिक
वर्मा ने सितार वादन कर लोगों को अपनी धुनों में बनारस की सैर कराई। वहीं
सुचरिता गुप्ता ने उप शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया।
इसी तरह ममता टंडन व
मनीष ने अपनी घुंघरू के झनकार को तबले के साथ लयबद्ध कर कत्थक को बेहतरीन
बना दिया। साथ ही शिव तांडव की मनोहारी प्रस्तुति कर भारतीय संस्कृति की
प्राचीन नगरी वाराणसी का दर्शन कराया। घुंघरू की धुनों पर नृत्य प्रस्तुत
कर पूरे पंडाल के लोगों को मुग्ध कर दिया।
वहीं मुंबई से आए कलाकार साबरी
बंधुओं ने सूफी अंदाज की कव्वाली सुनाकर सबको झूमने को मजबूर कर दिया।
दानिश साबरी ने दबंग फिल्म में गाए हुए गीत हमका पीनी है, सुनाकर युवाओं को
थिरकने की प्रेरणा दी। वहीं गजलों और कव्वालियों की प्रस्तुति कर ढेरों
तालियां बटोरी।
देर रात वर्षा के चलते महोत्सव को समय से पहले ही बंद करा
दिया। बारिश होती देख कलाकार व दर्शक बचने की जुगत में लग गए।
इनसेट................
जब चहेतों से घिरे दानिश साबरी
चंदौली।
युवा दिलों के धड़कन दानिश साबरी को युवाओं ने हाथों हाथ लिया और
कार्यक्रम की समाप्ति के बाद युवाओं का हुजूम उनकी ओर बढ़ गया।
तेज बारिश
के दौरान भी युवा अपने चहेते कलाकार से एक बार हाथ मिलाने में बेकरार रहे।
दानिश साबरी ने भी युवाओं को निराश नहीं किया और वर्षा के बीच में ही
चहेतों से बारी-बारी से हाथ मिलाते रहे। कोई उनसे हाथ मिलता तो कोई उनके
साथ फोटो खिंचवाने के लिए जुटा रहा। कुछ लोग आटोग्राफ लेने की होड़ में
लगे रहे।
इनसेट....................
शरारती तत्वों ने फेंके पत्थर
चंदौली।
चंदौली महोत्सव के अंतिम दिन दुर्व्यवस्था दिखी। रविवार की रात्रि में
झूला झूलने के दौरान कुछ शरारती युवकों ने महिलाओं के साथ छेड़खानी की।
इसे
लेकर घरवालों ने विरोध किया तो शरारती तत्वों ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर
दिया। युवकों ने झूले के पास लगी लाइटों को तोड़ दिया। सदर कोतवाल कुछ समय
बाद मातहतों संग पहुंचे। पुलिस ने झूला को बंद करा दिया। साथ ही इस मामले
में छह लोगों को गिरफ्तार किया।
फोटो संख्या: 57
कुश्ती में पहलवानों ने दिखाया दम
महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज मैदान पर कृत्रिम रोशनी में हुए मुकाबले
चंदौली।
चंदौली महोत्सव के दौरान चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार
की रात महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर कृत्रिम प्रकाश में हुए
मुकाबलों में बालक-बालिकाओं ने कुश्ती प्रतियोगिता में दाव-पेंच का
प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने कुश्ती में दम दिखाया।
इस अवसर पर कुश्ती के बालक वर्ग के 48 किग्रा. भार वर्ग में रामलखन
चौहान, प्रदीप चौहान द्वितीय, शिवाजी तृतीय, 52 किग्रा. प्रदीप यादव प्रथम,
रविन्द्र यादव द्वितीय, राजीव तृतीय, 57 किग्रा. आशीष प्रथम, अशोक
द्वितीय, सतपाल तृतीय, 61 किग्रा. सच्चिदानंद प्रथम, विजय द्वितीय, सियाराम
तृतीय, 65 किग्रा. बलिराम प्रथम, चौथी राम द्वितीय, रामाश्रय तृतीय, 70
किग्रा. में सुनील प्रथम, रवि द्वितीय, चन्द्रजीत तृतीय, 74 किग्रा. कमलेश
प्रथम, चन्द्रजीत द्वितीय, शैलेश तृतीय, 86 किग्रा. में अरविंद प्रथम, करन
द्वितीय, राजेश तृतीय, 97 किग्रा. में शमशेर प्रथम, माघवेन्द्र द्वितीय,
चंदन तृतीय, 120 किग्रा. में ईश्वर प्रथम, भगत सिंह द्वितीय व अभिषेक तृतीय
स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में 48 किग्रा. भार वर्ग में निधि यादव
प्रथम, सविता द्वितीय, ज्योति तृतीय, 58 किग्रा. में मात्र दो ही
खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पूजा प्रथम व ज्योति द्वितीय स्थान पर रहीं।
53 किग्रा. में पूनम मिश्रा प्रथम, जूही सिंह द्वितीय, सुमन तृतीय स्थान
प्राप्त किया। वहीं 69 किग्रा. भार वर्ग में भी मात्र दो ही खिलाड़ियों ने
हिस्सा लिया। आयोजक मंडल ने ज्योत्सना मिश्रा, मयंकचन्द को द्वितीय स्थान
की घोषणा की। संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिंह ने किया।