फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनलाइन कला उत्सव में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनलाइन कला उत्सव में छात्र छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की ओर से कला उत्सव का ऑनलाइन कार्यक्रम सोमवार को नगर के नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। इसमें जिले भर के छात्र छात्राओं ने दृश्य कला, नृत्य कला, वादन ,गायन, स्थानीय खेल खिलौने के माध्यम से प्रतिभा प्रदर्शित की।
विज्ञापन

माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की कला प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने शिक्षा क्षेत्र में कला शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पहल पर जिला स्तरीय कला उत्सव का ऑनलाइन आयोजन किया गया। विजेताओं की घोषणा बाद में की जाएगी। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय, नोडल अधिकारी फिरोज खां रहे। निर्णायक की भूमिका नीतिमां वर्मा, मालती राय, सुधीर पांडेय, राजेश यादव, पूनम सिंह, शकुंतला देवी, रचना मौर्या, रामकृष्ण वर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-900
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें