कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हृदयपुर नैयापर गांव में कच्ची शराब पीने से दो
युवकों की मौत के बाद परिवार वालों को प्रशासन द्वारा मुआवजा देने की मांग
को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा।
ग्रामीणों ने सोमवार से अनशन शुरू करने का एलान किया है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हृदयपुर
नैयापर गांव में कच्ची शराब पीने से दो युवकों की मौत और दो युवकों के
बीमार होने के मामले में मुआवजा की मांग करते हएु ग्रामीणों ने शुक्रवार
से सामूहिक रूप से धरना शुरू कर दिया।
शनिवार को गांव में नायब तहसीलदार
सदर पहुंचे भी, लेकिन धरने पर बैठे लोगों से मुलाकात नहीं की। इससे
ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ गई है। नाराज ग्रामीणों ने सोमवार से अनशन पर
बैठने का निर्णय लिया है।
धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन जानबूझ
कर आंदोलन की अनदेखी कर रहा है।
धरने में राजेश, बबलू कुमार, अशोक
कुमार, रामजी, संजू, पुनवासी, अजय, धर्मेन्द्र, महेन्द्र प्रताप, संतोष,
जीरा देवी, चंद्रा, लक्ष्मी आदि रमदेई, लाखी देवी, रामरती देवी, शांति
देवी, विरंजी देवी आदि रहीं।