फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने एक ही दिन 30 लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को 30 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटकर जख्मी कर दिया। जख्मी लोगों ने बरहनी गांव स्थित पीएचसी पर पहुंच एंटी रैबीज लगवाई। वहीं कुछ पुराने ख्यालात वाले लोगों ने झाड़फूंक कराना ही मुनासिब समझा।
विज्ञापन

क्षेत्र में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत है। सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी के खुलते ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कुत्तों के काटने से जख्मी लोगों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी घायलों को एंटी रैबीज लगाई। वहीं कई लोगों ने झाड़फूंक पर विश्वास जताया। इस दौरान अस्पताल पर कुत्तों के काटने से जख्मी पुराने मरीजों के भी आने का सिलसिला भी जारी रहा। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. गौरव नंदन व मृदुल राय की देखरेश में स्वास्थ्यकर्मियों ने पीड़ितों को एंटी रैबीज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें