फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान से खद्यान्न न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे की दुकान से राशन न मिलने से नाराज पदुमनाथपुर गांव की महिलाओं ने ग्रामीणों के साथ सोमवार की दोपहर में तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कार्ड धारकों को दिसंबर माह का भी राशन नहीं दिया गया है। बाद में मांगों के समर्थन में ज्ञापन खाद्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान महलाओं ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से कार्ड धारकों को निशुल्क चावल, गेहूं, चना, नमक और रिफाइंड आयल आपूर्ति की जानी है। पदुमनाथपुर गांव में कार्ड धारकों को दिसंबर माह में राशन नहीं दिया गया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही राशन आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि पिछले माह गोदाम से राशन का उठान नहीं होने के कारण वितरण नहीं हो पाया था। हो हल्ला करने वालों में हरी राजभर, शिवशरण, कमलेश, चंद्रावती, फुलतारा, सुनैना देवी, सीमा, माधुरी, राजेन्द्र, शकुंतला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें