फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व बेहतर तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्र अधीक्षकों को कई प्रकार के दिशा निर्देश दिए गए हैं। रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक हुई जिसमें परीक्षा को संपन्न कराने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा एक से 17 फरवरी तक जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 21 हजार 681 परीक्षार्थी शामिल होंगे जिसमें 10 हजार 910 छात्राएं व 10 हजार 771 छात्र हैं। छात्राओं के लिए 15 परीक्षा व छात्रों के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं माध्यमिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 30 हजार 322 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में भाग लेने वाले 15 से 18 आयु वर्ग के सभी परीक्षार्थियों को कोविड टीका लेना अनिवार्य कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों के पास कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र आवश्यक है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना दयाशंकर सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भभुआ और मोहनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें