फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

96 मिले नए कोरोना संक्रमित, 114 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। रविवार को 96 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 114 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 536 रह गई है। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

रविवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में 34 महिला, 55 पुरुष और सात बालक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। संक्रमितों में तीन बरहनी, 14 चहनियां, पांच चकिया, 21 चंदौली ग्रामीण और सात नगरीय क्षेत्र के हैं। इसी तरह एक धानापुर, दो नौगढ़, 14 नियामताबाद, नौ पीडीडीयू नगर, पांच सकलडीहा और नौ शहाबगज में संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में दो बिहार, एक मिर्जापुर, दो वाराणसी और एक मेरठ के रहवासी हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। दूसरी तरफ आज 114 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में आज कोरोना की जंच के लिए कुल 298 नमूने संग्रहित किए गए। एक्टिव केस की संख्या 536 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें