फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने स्टेशन मास्टर को पीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर के इस्लामपुर में बृहस्पतिवार की रात अराजक तत्वों ने ड्यूटी से घर वापस जा रहे स्टेशन मास्टर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना से अफरा तफरी मच गई। आनन फानन स्टेशन मास्टर को लोको मंडलीयरेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्टेशन मास्टर ने अराजक तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस्लामपुर निवासी स्टेशन मास्टर रफीउद्दीन अवाइंडिंग केबिन पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे फर्स्ट नाइट ड्यूटी के बाद वे घर जा रहे थे। इस्लामपुर पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले से रफीउद्दीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए। आस पास के लोगों ने रफीउद्दीन को लोको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। इसी सूचना थाने को दी गई। रफीउद्दीन की तहरीर पर अलीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। वहीं हमले की सूचना मिलते ही ईसीआरकेयू के नेता अस्पताल पहुंच गए। उपचार के बाद शुक्रवार को रफीउद्दीन ने डीआरएम से मिलकर भी आपबीती सुनाई। यूनियन नेताओं ने हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें