फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 1165 विद्यालयों में नियमित चलेंगी खेल कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी समान महत्व दिया जाएगा। बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नए शैक्षिक सत्र से खेल गतिविधियों का दायरा व्यापक रूप से बढ़ाने की तैयारी की गई है। जिले के कुल 1165 परिषदीय विद्यालयों में नियमित रूप से खेल कक्षाएं संचालित की जाएंगी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत विद्यालयों में जिमनास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल सहित अन्य पारंपरिक व आधुनिक खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। प्राथमिक स्तर पर ही बच्चों की खेल प्रतिभा की पहचान कर उन्हें प्रारंभिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक व जिला स्तर पर चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। शिक्षा विभाग का मानना है कि खेलों से बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ उनकी पढ़ाई में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खेल आधारित शिक्षा से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें