फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ‘राजदरी में ग्लास स्काई ब्रिज और जंगल सफारी के कार्यों में लाएं तेजी’

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीएम ईशा दुहन ने कहा कि राजदरी में प्रस्तावित ग्लास स्काई ब्रिज के प्रगति और जंगल सफारी के कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। अधिकारी जिले के पर्यटन पर विशेष ध्यान दें। बताया कि जिले में 10 पर्यटन मित्र भी बनाए जाएंगे। साथ ही नेचर ट्रेल, पर्यटन यूथ क्लब, वाटर स्पोर्ट, वोटिंग, ईको टूरिज्म, पर्यटक आवास गृह, पर्यटन कार्यालय, पर्यटन यूथ क्लब, रूरल टूरिज्म आदि का कार्य होना है। डीएम शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में पर्यटन समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

डीएम ईशा दुहन ने कहा कि नेचर ट्रेल, पर्यटकों के खाने-पीने के लिए दुकानें, स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को भी समूहों द्वारा विक्रय किया जाय। जनपद में पूर्व से चल रही परियोजनाओं की समीक्षा, ईको टूरिज्म, पर्यटक आवास गृह व पर्यटन कार्यालय के भवन निर्माण, पर्यटन यूथ क्लब, रूरल टूरिज्म, पर्यटन मित्र की स्थापना पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि जनपद में टूरिज्म विकास पर विशेष फोकस रहेगा इससे आर्थिक प्रगति के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा। कहा कि छात्र-छात्राओं को पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास एवं संरक्षण के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम तैयार कराया जाए और उसकी सूची पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराते हुए बच्चों को भ्रमण कराने के लिए कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएं, ताकि जिले के छात्र-छात्राओं को जिले में स्थित ऐतिहासिक एवं पौराणिक, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी मिल सके।कहा कि जिले के झीलों, तालाबों में वाटर स्पोर्ट, वोटिंग आदि के प्रपोजल बनाए जाए। जंगल सफारी के लिए रूट चार्ट, उनके ठहरने, खाने-पीने, आने-जाने के लिए टैक्सी की व्यवस्था के साथ पर्यटक स्थल का मैपिंग कर मुख्य चौराहे बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन पर होर्डिंग आदि की व्यवस्था की जानी चाहिए।जिले में 10 पर्यटन मित्रों स्थापना पर्यटन विभाग द्वारा कर लिया गया है। जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पर्यटन मित्रों को अच्छे तरीके से प्रशिक्षित रखें, ताकि लोगों को ठीक तरीके से समझा और बता सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अजीतेंद्र नारायण, प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह, चंद्रकांत सिंह उपस्थित रहे। संचालन पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें