फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानापुर और अहमदाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद से दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। स्पेशल ट्रेन के चलाने से यात्रियों को घर वापस आने में सहुलियत होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए रेलवे की ओर से कई होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब अहमदाबाद एवं दानापुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अहमदाबाद-दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 14 मार्च को अहमदाबाद से सुबह 09.10 बजे खुलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन रात साढ़े नौ बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 मार्च को दानापुर से रात 11.45 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए तीसरे दिन दिन में 11.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन नाडियाद, छायापुरी, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानुपर, जौनपुर सिटी, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा स्टेशनों पर रूकेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें