फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर चलाया विशेष जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। डाला छठ पर ट्रेनों में और रेलवे स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए बुधवार को राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर डॉग स्क्वायड संग विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों से लावारिस वस्तुओं की सूचना सुरक्षा बलों को देने की अपील की गई।
विज्ञापन

छठ पूजा के मद्देनजर ट्रेनों में और स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। ऐसे में कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन कराना भी जरूरी है। भीड़ का फायदा अराजक तत्व न उठाएं। इसको देखते हुए बुधवार को जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह और रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने दोपहर में जांच अभियान की शुरूआत की। सुरक्षा बलों ने सभी प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षलय, रेलवे ओवरब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, बैंक एटीएम, पार्सल घर की गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों को सावधान रहने, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए यात्रा के दौरान हमेशा मास्क लगाकर रखने, सामाजिक दूूरी का पालन करने को कहा। यही कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति और लावारिश वस्तु के दिखने पर इसकी सूचना सुरक्षा बल और रेलकर्मियों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें