फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा की महिला नेता का गला दबाकर मारने का प्रयास, पूर्व प्रधान व सपा कार्यकर्ता पर छेड़खानी का आरोप

Wed, 29 Jul 2026 10:38 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली में सपा की महिला नेता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। इसका आरोप सपा कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान पर लगा है। उधर, पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव ने आरोप को निराधार बताया। 
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ता व पूर्व प्रधान वीरेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा की एक महिला नेता ने बहादुरपुर के पूर्व प्रधान व सपा कार्यकर्ता वीरेंद्र यादव पर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और छेड़खानी का आरोप लगाया है। वहीं, वीरेंद्र यादव ने इन आरोपों को निराधार बताया। कहा कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट हुई, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

विज्ञापन


महिला नेता ने तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे वीरेंद्र यादव उनके घर पहुंचे। मारपीट के एक मामले को लेकर वीरेंद्र यादव लोगों के बीच गलत बातें कह रहे थे। इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान वीरेंद्र यादव ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और उनके साथ छेड़खानी भी की। कहा कि मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने वीरेंद्र यादव की पिटाई की है।

इसे भी पढ़ें; चंदौली में अनोखा विवाह: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग लिए सात फेरे, पूर्व पति की मौजूदगी में हुई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वीरेंद्र यादव ने आरोपों का खंडन किया। कहा कि एक व्यक्ति ने उनसे बताया था कि महिला नेता पर पहले हुए हमले के आरोपियों से जेल में मिलने का आरोप उन पर लगाया जा रहा है। इसी बात की सच्चाई बताने वह गए थे। जिस व्यक्ति ने यह बात बताई थी, उसकी पिटाई होने लगी। उसे बचाने के प्रयास में उन्हें भी चोटें आईं।
 
अधिकारी बोले
दोनों पक्षों ने तहरीर देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। -अरुण सिंह, सीओ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें