फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश ने निशा के परिजनों को दिए पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के मनराजपुर गांव में कन्हैया यादव के घर पर विगत एक मई की शाम पुलिस की दबिश के दौरान उसकी पुत्री निशा की मौत हो गई थी। घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कन्हैया के घर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता करने की बात कही थी। बृहस्पतिवार को उन्होंने पार्टी के कोष से पांच लाख रुपये का चेक भेजा जिसे सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण यादव ने कन्हैया को सौंपा।
विज्ञापन

घटना के बाद पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने सैयदराजा थाना अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों पर निशा यादव की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद मौके पर पहुंचे आईजी व कमिश्नर वाराणसी ने परिजनों से पूछताछ कर इंस्पेक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामला लखनऊ पहुंचा तो अखिलेश यादव ने मनराजपुर पहुंचकर कन्हैया की बेटी के लिए सरकार से न्याय की गुहार लगाई और कन्हैया यादव को आर्थिक मदद देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद उन्होंने पार्टी फंड से पांच लाख रुपये का चेक दिया जिसे प्रभुनारायण सिंह यादव ने निशा के परिजनों को सौंपा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कन्हैया यादव के के साथ खड़ी है। जब तक इन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक न्याय के लिए लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्वसदस्य संतोष यादव, सयुस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व चेयरमैन मुसाफिरचौहान, नफीस अहमद, बलराम यादव, चकरू यादव,महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह, सुधाकर कुशवाहा, परवेज अहमद जोखू,सुदामा यादव, राममदुलारे यादव, चंद्रभान यादव, मो. यासीन, अजय मौर्या रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें