फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में धूप से कुछ राहत, शाम को हाड़कंपाती ठंड से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जनपद के लोगों को हाड़कंपाती ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार के बाद बुधवार का दिन भी काफी सर्द रहा। बुधवार की दोपहर धूप जरूर खिला पर शाम से ठंड प्रभाव बढ़ गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 06 व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। मंगलवार को भी तापमान इसी स्तर पर था।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विगत 10 जनवरी से मौसम सर्द होना शुरू हुआ। इसके बाद लोगों को बारिश व ओले गिरने की समस्या भी झेलनी पड़ी। ठंड के कारण शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जा रहा है। सुबह-शाम पार्कों में टहलने के लिए आने-जाने वाले लोगों की संख्या भी कम हो गई है। वहीं बुधवार को सुबह आसमान पर छाए बादल के कारण लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर के करीब 12 बजे बादल छंटे तो धूप निकल आई। इसके साथ ठंडी हवाओं का प्रकोप भी कुछ कम हुआ। धूप निकलते ही लोगों की भीड़ छतों व मैदानों में जुटने लगी। पक्षी भी धूप का आनंद लेने के लिए इस छत से उस छत और एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर चहकते दिखे। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। लोग घरों व दुकानों में सिमटने लगे और सड़कें खाली हो गईं।
शिकारगंज। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी व पछुवा हवाओं के चलते मैदानी क्षेत्रों में गलन बढ़ गई है। ऐसे में अलाव और पुआल ही सहारा है। ठंड व गलन का प्रकोप होने से कोल्ड स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ गया है। ठंड के कारण क्षेत्र में सर्दी, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों के साथ कोल्ड डायरिया का प्रकोप भी बढ़ रहा है। नगरीय क्षेत्रों में लोग हीटर व गीजर के सहारे ठंड के प्रभाव को कम कर रहे हैं पर ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव और पुआल ही सहारा बने हुए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें