फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर सड़क हादसे में घायल बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मनगढ़ गांव निवासी अमित सिंह (38) की शनिवार की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। अमित यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर जौनपुर जिले में तैनात था। वहीं किसी प्रार्थना पत्र की जांच के लिए बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के जलालपुर थाने में तैनात सिपाही अमित सिंह शनिवार की सुबह एक प्रार्थना पत्र की जांच के संबंध में कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेहटी गांव के समीप हाईवे पर पहुंचा कि तभी एक वाहन ने पीछे से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद लोगों ने अमित को उपचार के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। अमित ने 2006 में पुलिस की नौकरी ज्वाइन की थी। उसकी मौत के बाद से पत्नी कुमकुमसिंह, पुत्र जुगनु, सत्यम्, उत्कर्ष, पिता राकेश सिंह व माता मायासिंह एवं छोटे भाई अभय सिंह का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें