फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में स्नेहल और रीतेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में इकोनॉमिक्स प्वाइंट स्पोर्ट्स कम्पटीशन में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम रविवार को कैलाशपुरी में हुआ। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में स्नेहल और बालक वर्ग में रीतेश को विजेता घोषित किया गया। वहीं अन्य विजेताओं की भी घोषणा हुई। मेडल और प्रमाण पत्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

नगर में 02 नवंबर से 07 नवंबर तक इकोनॉमिक्स प्वाइंट स्पोर्ट्स कम्पटीशन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोतिओं में प्रतिभाग किया। रविवार को विजेताओं की घोषणा हुई। सौ मीटर दौड़ के अलावा रंगोली में जागृति और श्रेया प्रथम, तस्मीया जबी, अपर्णा पांडेय, अंजली मौर्या, निष्कर्ष मिश्रा और स्नेहा सिंह, निधि यादव, नेहा यादव, शिवांजलि यादव, श्वेता यादव संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीया डेकोरेशन में अनुभवी गुप्ता प्रथम, अपर्णा पांडेय और अंजलि मौर्या द्वितीय रही। मेंहदी प्रतियोगिता में सेजल केसरी और श्रेया प्रथम, जनलर नॉलेज प्रतियोगिता में शिवांगी सिंह प्रथम रही। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम बी बनी। उसके कप्तान मो. शैज ने ट्राफी प्राप्त की। मैन ऑफ द मैच निखिल और अबलेशम को चुना गया। डॉ. राज पांडेय, सौरभ पांडेय, मुस्कान अग्रहरि, पूनम यादव और पवन पांडेय ने विजयी छात्र छात्राओं को मेडल और पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें