पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर जा रही मेमू स्पेशल से मंगलवार की रात नौ बजे कुचमन रेलवे स्टेशन के समीप धुंआ निकलने से अफरा तफरी मच गई। बाद में पता चला कि कोच के पहिए में फंसी घास से धुंआ निकल रहा है। उसे हटाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान दस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय बक्सर मेमू स्पेशल मंगलवार की रात 08:40 बजे पीडीडीयू जंक्शन से खुली। ट्रेन कुचमन रेलवे स्टेशन पहुंची थी कि रेलवे लाइन के किनारे उगी घास गार्ड बोगी के पहिए में फंस गया। रगड़ खाने से घास जलने लगा और धुंआ निकलने लगा। बोगी के नीचे से धुंआ निकलता देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। ट्रेन रोक कर चालक और गार्ड ने जांच पड़ताल की। इसके बाद बोगी के पहिए में फंसी घास को हटाया गया। इसके बाद दस मिनट की देरी से ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।