फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्मार्ट पढ़ाई पर ताला, बीस से ज्यादा स्कूलों में प्रशिक्षित अध्यापक, बिजली और इंटरनेट ही नहीं

विज्ञापन
धीना कंपोजिट विद्यालय में शोपीस पड़ा स्मार्ट टीवी। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के 20 से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए मंगाए गए लाखों रुपये के उपकरण पिछले तीन साल से धूल फांक रहे हैं। कहीं बिजली कनेक्शन नहीं है तो कहीं इंटरनेट, और प्रशिक्षित शिक्षक या ऑपरेटर नहीं हैं। ऐसे में इन विद्यालयों में अभी तक स्मार्ट क्लास शुरू ही नहीं हो सकी है। इंटरेक्टिव पैनल, डिजिटल बोर्ड, प्रोजेक्टर, लैपटॉप, कंप्यूटर समेत अन्य उपकरण शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन

शासन का उद्देश्य था कि गांव के बच्चों को भी शहरों की तरह वीडियो, एनीमेशन, डिजिटल कंटेंट और स्मार्ट तकनीक के माध्यम से अच्छी शिक्षा मिले। इसके लिए चयनित विद्यालयों में लाखों रुपये के डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए गए, लेकिन आधारभूत सुविधाओं की कमी और तकनीकी प्रशिक्षण के अभाव में ये बेकार साबित हो रहे हैं।
विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों का कहना है कि स्मार्ट क्लास का संचालन अतिरिक्त जिम्मेदारी बन गया है। नियमित शिक्षण कार्य के साथ डिजिटल कक्षाएं संचालित करना आसान नहीं है। कही-कहीं तो एक या दो शिक्षक पूरे स्कूल का संचालन कर रहे हैं। ऐसे में स्मार्ट क्लास नियमित रूप से चलाना संभव नहीं हो पा रहा है।

धीना कंपोजिट विद्यालय में शोपीस पड़ा स्मार्ट टीवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें