फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर पर की नारेबाजी

Tue, 22 Nov 2016 01:38 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
सैयदराजा पोस्ट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
नगर पंचायत स्थित पोस्ट ऑफिस में 5 दिनों से खाताधारकों का  लेनदेन पूर्णरूप से ठप है जिससे पहुंचे खाताधारकों में जबरदस्त आक्रोश  व्याप्त है। कई दिनों से परेशान खाते धारकों के सब्र का बांध टूट गया और सोमवार की शाम ग्राहकों ने डाकघर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उप डाकपाल ने बार-बार उच्चाधिकारियों  सहित काउंटर पर कार्य करने वाले कर्मचारी से वार्ता का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। इससे नगर सहित ग्रामीण इलाकों से आने वाले खातेदारों को  बैरंग वापस लौटना पड़ा।
खाताधारकों ने आरोप लगाया कि मार्च  2016 से नए खाते फिक्स डिपाजिट सहित रेकरिंग डिपॉजिट का कार्य पूर्ण रुप  से ठप है। इसके परिणाम स्वरूप विभाग के राजस्व में भारी कमी आई है। कैश बाबू ने बताया की इसकी जानकारी विभाग के वरिष्ठ  अधिकारियों को मोबाइल तथा लिखित पत्र प्रेषित किया गया।इस संबंध में  वार्ड नंबर 7 गांधीनगर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी जेके शास्त्री ने वित्त  मंत्री भारत सरकार सहित विभागीय अधिकारियों को रजिस्टर्ड डाक भेजकर पोस्ट  ऑफिस में अनियमितता की शिकायत की है। इस संबंध में पोस्ट मास्टर जनरल  इलाहाबाद पशुपतिनाथ से जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि इस में सुधार लाने हेतु  आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा।  प्रदर्शन करने वालों में खातेदार अनिल कुमार जालान ,दिलीप अग्रहरि,  प्यारेलाल केसरी ,श्री राम प्रजापति, सरदार यादव ,कैशर खातून आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें