फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: स्वास्थ्य जांच में छह गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क मिलीं

विज्ञापन
बरहनी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं का इलाज करतीं डॉ कुसुम। संवाद
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 116 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान छह महिलाएं हाई रिस्क श्रेणी की मिलीं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उन्हें विशेष सावधानी बरतने और जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच कराने की सलाह दी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में डॉ. कुसुम ने गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान रक्तचाप, वजन और हीमोग्लोबिन समेत अन्य जरूरी जांच की गई। जरूरत के अनुसार महिलाओं को दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने, पर्याप्त सावधानी बरतने और समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई। डॉ. कुसुम ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें