फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 30 साल बाद मिली सड़क की सौगात 1.19 करोड़ रुपये से बनेगा संपर्क मार्ग

विज्ञापन
जफरपुर मार्ग का ​शिलान्यास करते भाजपा विधायक रमेश जायसवाल। जागरूक पाठक
विज्ञापन
ग्राम सभा जफरपुर में वर्षों से बदहाल संपर्क मार्ग की समस्या जल्द दूर होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

सोमवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने लोक निर्माण विभाग की ओर से एक करोड़ 19 लाख 24 हजार रुपये की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
विधायक ने स्थानीय लोगों के हाथों निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। यह संपर्क मार्ग जफरपुर नहर पुलिया से रेलवे अंडरपास होते हुए डिहवा गंजी प्रसाद विद्यालय तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि करीब 30 वर्ष बाद इस सड़क का निर्माण होने जा रहा है। यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के विकास के लिए शासन स्तर पर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए उनका दरवाजा 24 घंटे खुला है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है। सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों में भी उत्साह रहा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों के लोगों के साथ विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दलित सोनकर, अनुराग मौर्य, रामनरेश यादव, राम मूरत यादव, रामविलास सोनकर, ग्राम प्रधान प्रदीप जायसवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें