फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिवकी में नन इंटरलाकिंग के कारण 15 तक रद्द रहेगी छह जोड़ी ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर मध्य रेलवे के नैनी और प्रयागराज छिवकी के बीच तीसरी लाइन को चालू करने के लिए नन इंटरलाकिंग का कार्य किया जाना है। इसके कारण पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर गुजरने वाली छह जोड़ी ट्रेनें 15 तक रद्द रहेगी। इससे होली पर यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि नन इंटरलाकिंग के कारण नौ और 13 को पटना सीएसएमटी मुंबई एक्सप्रेस और 11 व 15 को सीएसएमटी मुंबई पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी। इसी तरह सूरत भागलपुर एक्सप्रेस अप में 12 का जबकि डाउन में 14 को, लोकमान्य तिलक कामाख्या एक्सप्रेस अप में 13 को और डाउन में दस को, छत्रपति साहू महराज टर्मिनल कोल्हापुर धनबाद एक्सप्रेस अप में 11 को और डाउन में 14 को, मधुपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अप में 10 को और डाउन में 09 मार्च को रद्द रहेगी। गया आनंद विहार अप में 13 को और डाउन में 12 मार्च को नही चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें