फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला गायिका का शव: पति से विवाद के बाद सहकर्मी संग रहती थी, 6 माह पहले हो चुकी है बच्चे की मौत

Tue, 14 May 2024 04:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

Chandauli News: फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला ने आत्महत्या क्यों की, यह किसी की समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीडीयू नगर रेलवे के लोको कॉलोनी में कंडम घोषित क्वार्टर में रह रही बिरहा गायिका नीतू यादव (35) का मंगलवार की सुबह दुपट्टे के फंदे से लटकता हुआ शव मिला। नीतू पति से अलग रेलवे क्वार्टर में रह रही थी। महिला की मौत की सूचना पर अलीनगर पुलिस के साथ आरपीएफ और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद अलीनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन


मूल रूप से धानापुर निवासी नीतू यादव की शादी ओड़उला गांव निवासी लोकगीत गायक संजय यादव के साथ हुई थी। दोनों से दो बच्चे हुए। छह माह पहले एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, पति-पत्नी के बीच अलगाव हो गया। बड़ा बेटा पति के साथ रह रहा था। वहीं, नीतू पिछले कुछ दिनों से लोको कॉलोनी में सहकर्मी बिरहा गायक रामाशीष यादव के साथ रह रही थी।

इन दिनों नीतू यादव के भाभी सविता का ऑपरेशन अलीनगर एक निजी चिकित्सालय में हुआ था। सोमवार की देर शाम राम आशीष यादव डिहवा गांव में आयोजित बिरहा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चला गया। मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे वह वापस आया। यहां आने पर क्वार्टर का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद वह बाउंड्रीवॉल फादकर अंदर घुसकर देखा तो नीतू यादव छत में लगे छड़ में दुपट्टे के फंदे के सहारे लटक रही थी। 
विज्ञापन


रामाशीष की सूचना पर अलीनगर पुलिस के साथ रेलवे सुरक्षा बल की टीम पहुंच गई। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि महिला की मौत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें