मीडिया इंस्टीट्यूट आफ इनफार्मेशन टेक्नोलाजी व नई दिशा सेवा समिति के
संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान, चित्रकला,
निबंध, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिका इंटर कालेज में किया गया।
इसमें कक्षा एक से लेकर स्नातकोत्तर तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
चित्रकला
प्रतियोगिता में कक्षा एक से परास्नातक, सामान्य ज्ञान में कक्षा छह से
लेकर स्नातकोत्तर, मेहंदी में कक्षा छह से लेकर स्नातकोत्तर व कक्षा एक से
लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
इस दौरान प्रतिभागियों ने
अपनी इच्छानुसार चित्र बनाया। इस दौरान छात्रों को कक्षा के हिसाब से
विभिन्न ग्रुप में विभाजित किया गया था।
ग्रुप एक में कक्षा एक से पांच तक,
ग्रुप बी में कक्षा छह से आठ तक, ग्रुप सी में कक्षा नौ से 12 तक के
छात्रों को रखा गया था।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण के लाभ, मोदी
का शहर व आजादी के आंगन में हिंसा आदि विषयों को चित्रों के माध्यम से
उकेरा।
छात्र-छात्राओं ने मेरा बचपन, स्वच्छता के लाभ, हमारी शिक्षा
प्रणाली, हमारी राजनीतिक व्यवस्था व अहिंसा आदि विषयों पर निबंध के माध्यम
से अपने विचारों को प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्था की चेयरमैन फिरदौस
समी, चंदन विश्वकर्मा, फिरोज अहमद, परवेज अहमद, सारिका, शाहिना, अखिलेश,
आनंद आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के डायरेक्टर जुबेर अहमद ने
दिया।
उधर अलीनगर स्थित श्रीराम कोचिंग सेंटर में रविवार को
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से हिंदी,
इतिहास, रीजनिंग व गणित के प्रश्न पूछे गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने हिस्सा
लिया। प्रतियोगिता का परिणाम चार अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।