नौगढ़ और शहाबंगज ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन 28 सितंबर सोमवार से शुरू होंगे।
इन
पदों के लिए नामांकन 29 सितंबर तक किया जा सकेगा।
जनपद में जिला पंचायत
सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने वाले
उम्मीदवार संबंधित ब्लाक कार्यालयों पर नामांकन करेंगे।
जबकि जिला पंचायत
के प्रत्याशी एडीएम कार्यालय पर पर्चा भरेंगे। इसके मद्देनजर रविवार को ही
बांस-बल्ली से बैरीकेडिंग कर ली गई है।
गौरतलब है कि पहले चरण में
नौगढ़ व शहाबगंज ब्लाक के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला
पंचायत सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।
इसके तहत नामांकन 28
सितंबर से होंगे। नौगढ़ में जिला पंचायत सदस्य के दो तथा शहाबगंज ब्लाक के
तीन पदों के लिए उम्मीदवार सोमवार को एडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन
करेंगे।
इसे देखते हुए कलेक्ट्रेक्ट के बाहर बैरीकेडिंग का काम पूरा किया
जा चुका है, ताकि वाहनों के काफिले और समर्थकों की भीड़ को रोका जा सके।
आयोग के आदेशानुसार उम्मीदवारी के लिए प्रत्याशी समेत कुल पांच लोगों को
अंदर जाने की अनुमति होगी।
वहीं शेष समर्थकों को बाहर ही रुकना पड़ेगा।
इसके मद्देनजर रविवार की शाम डीएम सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा ने
कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
डीएम ने
अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन
कराते हुए शांतिपूर्ण माहौल में चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग
करें। एसपी ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने की बात कही। कहा कि चुनाव
ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।