पीडीडीयू नगर में आयोजित जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : Archive
पीडीडीयू नगर। नगर के इंटरमीडिएट कॉलेज मोदीनगर में शुक्रवार को मंडलीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चंदौली, जौनपुर और वाराणसी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें जीत हासिल करने वाले तीनों जिलों के सात खिलाड़ियों का प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि जिम्नास्टिक ऐसी खेल विधा है, जिसे बचपन से ही सीखने की जरूरत होती है। इसमें एकाग्रता, तीव्रता और संतुलन का विशेष महत्व है, जो जीवन में भी उपयोगी होता है। इसके बाद 17 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता में जौनपुर की संजना पटेल, चंदौली के आर्यन और वाराणसी के आदित्य राय, समीर राय, विकास राजभर और हिमांशु वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, 18 वर्ष आयु वर्ग में गौतम यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही इनका चयन प्रादेशिक प्रतियोगिता के लिए किया गया। जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अशोक कुमार, सरोज कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, राजेश कुमार, लालजी प्रजापति आदि रहे। संवाद