पढ़ें पूरा मामला
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमा मोड़ के समीप स्थित एक निजी आवासीय फ्लैट निवासी राजीव कुमार सिंह रेमा मोड़ के समीप फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर की रात दो दिन पूर्व बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए, जिन्होंने नाश्ता करने के बाद पैसा देने में हीलाहवाली की।
इसे लेकर विवाद हो गया। इस पर दोनों ने उन्हें जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दी। उसके बाद चले गए। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो सबकुछ जलकर खाक हो गया था। जब सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें युवक पेट्रोल डालकर आग लगाते दिख रहे हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि तहरीर प्राप्त हुई है मामले की जांच किया जा रहा है।
सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि राजीव कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। इस मामले में निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।