फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में डूबने से हुई थी शिवांश की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। नगर के चौक झंडा के पास के निवासी शिवांश प्रजापति (10) की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तथ्य का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

20 जनवरी को शिवांश घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। पिता महेन्द्र प्रजापति ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। वहीं बस्ती के छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी थी। पुलिस अभी खोजबीन कर ही रही थी कि 26 जनवरी को उसका शव लेफ्ट कर्मनाशा नहर की झाड़ियों में पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले की जांच दूसरे एंगिल से भी करने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार गरीब परिवार का होने के कारण महेन्द्र प्रजापति की किसी से ऐसी अदावत भी नही सामने आ सकी है कि उसके पुत्र की हत्या जैसा अपराध हो सके। पुलिस आशंका जता रही है कि घर से निकलने के बाद बालक नहर की ओर गया था तथा नहर में गिर गया होगा। नहर में लगी इंटरलाकिंग के कारण उसके शरीर पर चोट के निशान भी बने। बालक की मौत से उसकी माँ माधुरी को बहुत धक्का लगा है तथा वह बेसुध पड़ी हुई है। कोतवाल राजेश यादव ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की पानी में डूबने से मौत होने का कारण बताया गया है। बालक नहर तक कैसे पहुंचा तथा पानी में कैसे गिरा सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें