फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर चाड़कर तेल, मसाला, चीनी व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करवत गांव के समीप जीटी रोड किनारे स्थित एक परचून की दुकान का शटर चाड़कर चोरों ने लाखों रुपये मूल्य चीनी, मसाले समेत अन्य खाद्य पदार्थो पर हाथ साफ कर दिया। शुकवार की सुबह जब इसकी जानकारी दुकान स्वामी को हुई तो उसके होश उड़ गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुंडाखुर्द निवासी रमेश यादव की करवत गांव के समीप जीटी रोड के किनारे मिठाई व व परचून की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद करके रमेश घर चले गये। देर रात चोरों ने परचून की दुकान का शटर चाड़कर उसमें रखी चीनी, दाल, सरसो व रिफाइंड का तेल, मैदा समेत मसालों पर हाथ पर साफ कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब आसपास के लोगों घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना रमेश को दी। सूचना के बाद जब रमेश दुकान पर पहुंचा तो वहां का हाल देखकर उसके होश उड़ गये। रमेश ने बताया कि चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ फेरा है। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही। वहीं लोगों ने कहा कि पुलिस की ओर से रात्रि गश्त में बरती जा रही हीलाहवाली के चलते चोरी की घटना हुई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें