फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल के बीच धूम धाम से निकाली जाएगी शिव बारात

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनियां। स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर से एक मार्च को धूम धाम से महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस मौके पर कोविड प्रोटोकाल के बीच शिव बारात निकाली जाएगी। रविवार की रात कस्बा स्थित शिव मंदिर पर हुई बैठक में महाशिवरात्रि के तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर पर प्रतिवर्ष धूम धाम से महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस वर्ष भी एक मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि एक मार्च की सुबह कांवड़िये बलुआ स्थित पश्चिमवाहिनी गंगा नदी से जल लेकर मंदिर पर पहुंचेंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। दोपहर में रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर रामचरित मानस पाठ और हरिकर्तन होगा। दोपहर दो बजे के बाद वाराणसी के सांस्कृतिक कलाकारों की ओर से लाग विमान के साथ शिव बारात निकाली जाएगी। झांकी में शिव पार्वती जयमाल व विवाह, शिव तांडव , राधे कृष्णा, गणेश, हनुमान कि झांकी सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे । बारात में हाथी और घोड़े भी आकषण का केंद्र रहेगा। शाम के वक्त प्रसाद वितरित किया जाएगा। बैठक में प्रधानपति सतीश गुप्ता, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप यादव, योगेन्द्र मिश्रा ,शिवलाल जायसवाल, संजय सोनकर, सुनिल यादव, आशीष गुप्ता, संजय गुप्ता, राहुल चौहान, पप्पू चौहान, जयशंकर जायसवाल, आंनद सिंह, श्याम सुंदर वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें